{"_id":"60b91bca8ebc3e5cb660544d","slug":"etawah-news-auraiya-news-knp6320651103","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी की सूचना पर चेकिंग करने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरी की सूचना पर चेकिंग करने गई टीम पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। हेल्पलाइन नंबर पर की गई बिजली चोरी की जांच करने पहुंची केशमपुर सबस्टेशन की टीम पर गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जेई ने ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है।
केशमपुर सब स्टेशन के अवर अभियंता ओमवीर ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1912 पर पाता चौकी क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। गुरुवार की दोपहर को लाइनमैन सुरजीत माथुर, रवि कुमार व उमेश बाबू के साथ गांव मनकौड़ा में जांच करने पहुंचे थे। टीम को देखकर हड़बड़ाहट में लोग कटिया उतारने लगे। तार हिलने से उसमें स्पार्किंग हुई। तार टूटकर गिर गए। स्पार्किंग से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों पर हमला बोल दिया।
ग्रामीण ने पथराव कर बिजली कर्मियों को खदेड़ दिया। बिजली कर्मियों ने थाने जाकर सूचना दी। थाने पहुंचे जेई ओमवीर सिंह ने जांच के दौरान टीम पर हमला और मारपीट करने की तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।