फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Escaped the death of old trees

पेड़ से दबकर अधेड़ की मौत

Mon, 16 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 16 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Escaped the death of old trees

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़ीन में अधेड़ के ऊपर

विज्ञापन
पेड़ गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राम पढ़ीन निवासी डालचंद्र उर्फ राजू पुत्र गयाप्रसाद रविवार की दोपहर गांव में खड़ा था। पढ़ीन मंदिर के महंत रूपदास पुत्र परशुराम ने डालचंद्र से कहा कि 21 मार्च से भागवत शुरू हो रही है। इसके लिए पेड़ काटने चलना है। इस पर डालचंद्र पेड़ काटने चला गया। डालचंद्र आरी से पेड़ काट रहा था।

तभी अचानक पूरा पेड़ डालचंद्र के ऊपर आ गिरा। डालचंद्र को पेड़ के नीचे दबा देख आसपास के लोगों ने आनन-फानन में पेड़ को हटवाया और डालचंद्र को जिला अस्पताल लाए।

यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को डालचंद्र की मौत की जानकारी हुई तो जिला अस्पताल पहुंचे। डालचंद्र का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया।

पिता की मौत की खबर जब 16 वर्षीय आरती को लगी तो वह जिला अस्पताल पहुंची। उसका रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार एक ही रट लगाए थी कि पापा ने खाना भी नहीं खाया था। शायद वे खाना खाने लगते तो उनकी मौत न होती।

मृतक डालचंद्र की केवल एक पुत्री ही है। डालचंद्र अपने घर में इकलौता कमाने वाला था। डालचंद्र के दो भाई भी हैं, जो अलग रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed