फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   end the Ramakatha

राम राज्याभिषेक के साथ श्री रामकथा का समापन

Wed, 21 Jan 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 21 Jan 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
end the Ramakatha

ग्राम मुड़ैना रामदत्त में दस दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का मंगलवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने मुखारबिंदु से सुरसरि कथा अमृत का मार्मिक वर्णन करते हुए राम राज्याभिषेक का वर्णन कर रामराज्य की व्याख्या की।

विज्ञापन


बताया कि भगवान राम जब रावण को मारकर अयोध्या वापस आए तो अयोध्यावासियों ने उनका बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। अयोध्यावासियों ने फूल वर्षा कर तथा घर में उत्सव मनाकर घी के दिए जलाकर के राम, लक्ष्मण तथा सीता का स्वागत किया।

विज्ञापन

  
श्री राम कथा में जगदगुरु रामभद्राचार्य जी ने  कहा कि श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक में समस्त ब्रह्मांड के देवी देवता पधारे थे। सभी ने राम को राजा बनते देखकर अपार हर्ष व्यक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगद्गुरु ने रामराज्य की महिमा का बखान करते हुये बताया कि रामराज्य में किसी भी प्राणी को दुख था। कोई किसी से बैर भाव नहीं रखता था। असमय मृत्यु नहीं होती थी। सभी प्राणी बहुत सुख रहते थे।

 
श्री राम कथा में राज्याभिषेक के समय राजा रामचंद्र जी के जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम आयोजकों आरती उतार कर एवं फूल वर्षा कर राम का राज्याभिषेक करने के बाद कथा का समापन हुआ। इस अवसर पर समस्त राघव परिवार एवं हजाराें की संख्या में श्रोतागण उपस्थिति रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed