{"_id":"67057513c1687c68d803e424","slug":"encroachment-of-auto-e-rickshaw-at-intersection-in-muradganj-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117499-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मुरादगंज में चौराहे पर ऑटो, ई-रिक्शा का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मुरादगंज में चौराहे पर ऑटो, ई-रिक्शा का अतिक्रमण
विज्ञापन
मुरादगंज। कस्बा के मुख्य चौराहे पर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी दुकानदार व आम राहगीरों पर भारी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी औरैया रोड व आयाना रोड पर है। जिम्मेदार समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
दुकानों के सामने ई-रिक्शा व ऑटो, ई-रिक्शा सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े करते हैं। सड़कों पर आड़े-तिरछे ऑटो व ई-रिक्शा खड़े करने से राहगीरों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो जाम जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। वहीं कस्बा के चारों मुख्य मार्गों औरैया रोड, इटावा रोड, अयाना रोड व फफूंद रोड पर दुकानदारों ने सड़कों तक अपना कब्जा जमा लिया है।
अधिकारियों की अनदेखी से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। कस्बा के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए व अवैध ऑटो स्टैंड को हटा कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए। इस संबंध में टीआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि इसको लेकर पहली बार कस्बे में अभियान चलाकर ऑटो-रिक्शा वालों को नियम से संचालन कराए जाने को जागरूक किया जाएगा। फिर भी न मानने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।