{"_id":"6639217424cd8cf7b3024305","slug":"electric-wire-breaks-and-falls-stampede-among-pedestrians-auraiya-news-c-211-1-aur1005-111924-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली का तार टूटकर गिरा, राहगीरों में भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली का तार टूटकर गिरा, राहगीरों में भगदड़
विज्ञापन
बेला। गांव मल्हौसी में तिराहे के समीप बिजली का तार टूटा। इसके सड़क पर गिरता देख राहगीरों में भगदड़ मच गई। किसी तरह लोगों ने अपनी जान बचाई। तार टूटने से लगभग तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों ने जर्जर तारों को बदले जाने की मांग की।
गांव मल्हौसी के उपभोक्ताओं को अभी भी पुराने और जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। आए दिन तारों के टूटकर गिरने के कारण लोगों को हर समय जान का खतरा बना रहता है। सोमवार की सुबह तिराहे के समीप तारों के आपस में टकराने पर चिंगारी निकली। तभी एक तार टूट गया। तेज स्पार्किंग के साथ तार को टूटकर गिरता देख सड़क पर मौजूद राहगीरों में भगदड़ मच गई।
किसी ने पास की दुकान में जाकर अपनी जान बचाई तो कोई दूर तक भागता दिखा। तार टूटकर सब्जी के ठेले पर गिरा। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को जानकारी देकर आपूर्ति बंद कराई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीण हरिकृष्ण गुप्ता, अरुण कुमार, जलील खान ने टूटे तार को जल्द जोड़ने के साथ ही जर्जर तारों को बदलने की मांग की। अवर अभियंता बेला अरुण वर्मा ने बताया कि तार जोड़ने के लिए लाइनमैन की टीम मौके पर भेजी गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।