फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electoral revenge killing of the young man

चुनावी रंजिश को लेकर युवक की हत्या

Sat, 21 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 21 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electoral revenge killing of the young man

चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम ऊमरसाना में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर संवेदनशीलता भांपते हुए जिले का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया

विज्ञापन


 
शनिवार देर शाम सत्यनारायण तिवारी उर्फ भूरे (38) पुत्र स्वर्गीय रामसेवक तिवारी गांव के दुकानदार सेवा की दुकान से मसाला लेने गया था। यहीं पर पहले से बैठे दबंगों से चुनाव को लेकर विवाद हुआ। कई गोलियां सत्यनारायण के सीने एवं माथे में मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना की सूचना पर दिबियापुर थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जिले के पुलिस आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ अभियोग मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिबियापुर सीएचसी में मृतक के भाई सुमित नारायण उर्फ कल्लू तिवारी ने बताया कि उसका बड़ा भाई सत्यनारायण गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता था। गांव के दबंगों ने धमकी दी थी कि चुनाव लड़े तो अच्छा नहीं होगा। साथ ही दबंगों ने फायरिंग भी की थी।


इस पर उसने दिबियापुर थाने में शिकायत की थी। इसके साथ ही डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र को शिकायती पत्र दिया था। दबंगों के दबाव को देखते हुए बड़े भाई ने चुनाव न लड़ने की घोषणा भी कर दी थी।


 पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों के घरों में दबिश दी है। बताते चलें कि मृतक के विरुद्ध पहले से ही कई मामले दर्ज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष फईम अख्तर ने बताया कि  पुरानी रंजिश के चलते भूरे की हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed