फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Election temperature has been rising for three months, there was silence at party offices on Tuesday

Auraiya News: तीन माह खूब चढ़ा चुनावी पारा, मंगलवार को पार्टी कार्यालयों पर रहा सन्नाटा

Wed, 15 May 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Election temperature has been rising for three months, there was silence at party offices on Tuesday
औरैया। पिछले तीन माह से राजनीतिक दलों के कार्यालयों में खूब चहल-कदमी रही। नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का आना-जाना, बैठक, तैयारी व रणनीति गढ़ी गई। सोमवार को मतदान के बाद मंगलवार को पार्टी कार्यालयों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में हुए मतदान के बाद बूथों के रुझान के अनुसार राजनीतिक दल प्रत्याशियों की जीत के कयास लगाने में मंगलवार को जुटे रहे। प्रत्याशी भी इसे लेकर संपर्क में रहे। इस सब के बीच राजनीतिक जानकारों में बसपा पर विशेष निगाह पहुंची। सूत्रों की माने तो कई बूथों पर बसपा के एजेंट व बस्ता नजर नहीं आए।
विज्ञापन

ऐसे में बसपा के वोट को लेकर चुनावी गुणा-गणित काफी उलझाने वाली रही है। कम वोटिंग वाले बूथों पर भी कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं की चिंता सुनने में आई। वहीं जातीय घेरेबंदी में इस बार का चुनाव उथल-पुथल वाला रहा। किसी प्रत्याशी के समीकरण बनते तो किसी के बिगड़ते नजर आए। तीन माह तक जिस कार्यालय में चुनावी रणनीति गढ़ी गईं। वहां मंगलवार को सन्नाटा नजर आया। अब चार जून को पार्टी कार्यालय फिर से चहल-कदमी देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed