फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   election Commission removed CO

आयोग ने सीओ को हटाया

Sun, 12 Feb 2017 10:37 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 12 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
election Commission removed CO
भारतीय निर्वाचन आयोग
सीयूजी मोबाइल से सपा के पक्ष में मतदान का मैसेज व्हाट्स ऐप ग्रुप में भेजना सीओ को भारी पड़ गया। वह इसे चालक की गलती बताते रहे लेकिन प्रत्याशियों के कड़े विरोध के बाद डीएम ने उन्हें चुनाव कार्य से मुक्त कर दिया। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन आयोग को सीओ को जिले से हटाने के लिए पत्र लिखा था। आयोग ने सीओ को जिले से हटा दिया है। उनकी जगह लालता प्रसाद शुक्ला को सीओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सीओ अजीतमल नरेश यादव के सीयूजी नंबर से शुक्रवार को व्हाट्स ऐप ग्रुप पर अखिलेश के  पक्ष में सपा को वोट देने का मैसेज चला गया। यह मैसेज वायरल होने से जिले में हड़कंप मच गया। इस पर सीओ सारे ग्रुपों से लेफ्ट हो गए। उन्होंने मोबाइल बंद कर लिया। भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग में कड़ा विरोध दर्ज कराया। मामले को संज्ञान में लेकर डीएम ने जांच बैठा दी। शनिवार को सीओ नरेश यादव को चुनाव कार्य से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम ने  मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर सीओ को जिले से हटाने की संस्तुति कर दी। आयोग ने सीओ नरेश को जिले से हटाकर यूपी 100 लखनऊ से अटैच कर दिया। इसके अलावा लालता प्रसाद शुक्ला को अजीतमल को नया सीओ नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed