फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly women will travel for free on buses.

Auraiya News: बुजुर्ग महिलाएं करेंगी बस में मुफ्त सफर

Thu, 27 Aug 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Elderly women will travel for free on buses.
औरैया। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाओं को सहयात्री सहित तीन दिनों तक निशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया गया। इस योजना का लाइव प्रसारण औरैया के कलक्ट्रेट परिसर में देखा गया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इस पहल को मातृशक्ति के सम्मान और सुविधा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी। गुड़िया कठेरिया और सर्वेश कठेरिया ने इसे रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुख्यमंत्री का विशेष उपहार बताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल सहित कई अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed