फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly cyclist dies after being hit by a bike

Auraiya News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Thu, 02 Apr 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 02 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist dies after being hit by a bike
फफूंद। बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध ने सैफई रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर भागे चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर निवासी नन्हे खां (80) मंगलवार शाम साइकिल से किसी काम के लिए फफूंद जा रहे थे। जैसे ही वह मार्ग पर स्थित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव के घर के समीप पहुंचे तभी बाबरपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नन्हे खां उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग निकला। वहां से गुजर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य लायक सिंह ने राहगीरों की मदद से वृद्ध को संभाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें दिबियापुर सीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर उन्हें सैफई भेजा गया लेकिन मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन में पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। पत्नी अल्हम्दी बेगम की भी दो वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अब पिता का साया उठ जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed