फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elapsed time ever not return

बीता हुआ समय कभी वापस नहीं लौटता

Tue, 23 Jun 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 23 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Elapsed time ever not return

सभी के जीवन में अवसर अवश्य आते हैं। मनुष्य को इन अवसरों पर चूकना नहीं चाहिए। यह अवसर उसकी पूरी जिंदगी को बदल सकते हैं। केवट ने भगवान श्रीराम के चरण छूने का अवसर नहीं खोया। भगवान ने उसकी सद् इच्छा देख अपने चरण आगे बढ़ा दिए । यह बात साध्वी राजन देवी शास्त्री ने भक्तों के बीच कही।

विज्ञापन




अजीतमल क्षेत्र के ग्राम लालपुर में श्रीमद भागवत कथा में श्रीराम के चरित्र का चित्रण करते हुए साध्वी राजन देवी शास्त्री ने बताया कि जब भगवान श्रीराम नदी किनारे पहुंचते हैं तो केवट भगवान श्रीराम को अहिल्या का उदाहरण देकर उनके चरण धोने की बात कहता है।
विज्ञापन



भगवान श्रीराम केवट के मर्म को पहचान जाते है. वह समझ जाते हैं कि भक्त उनके चरण छूना चाहता है। भगवान श्रीराम मुस्कराकर अपने चरण आगे बढ़ा देते है। केवट भगवान श्रीराम के चरण को स्पर्श कर खुश हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी भाव को लेकर साध्वी ने बताया कि आज मानव समय पर चूक जाता है। जीव को केवट की तरह चतुराई रखनी चाहिए, क्योकि बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता है। यदि केवट प्रभु राम का चरणामृत उस वक्त न ले पाता तो फिर शायद यह मौका उसे नहीं मिलता।



इसी प्रकार मानव को भी सदैव हरि स्मरण व हरि कथा में आनंदित होकर जहां भी यह राम कथा रूपी अमृत वर्षा हो रही हो, वहां इस अमृत को पान करने सें नहीं चूकना चाहिए । साध्वी ने वामन अवतार की कथा भक्तों को सुनाते हुए भगवान की महिमा का बखान किया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed