फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eight killed, 116 new infected found

कोविड हास्पिटल में तीन की मौत, 116 नए संक्रमित मिले

Fri, 30 Apr 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Eight killed, 116 new infected found
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से आठ की मौत हो गई। साथ ही 116 नए संक्रमित मरीज मिले। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 7782 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में सांस लेने में तकलीफ होने पर उनकी मौत हो गई। अब आठ मरीजों की मौत के बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 87 हो गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को 180 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती। अब एक्टिव केस 2104 हैं।
जिले में एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 297 हो गई है। कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 30 है। बताया कि लखनऊ लैब से अब 11 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को जिला अस्पताल व कोविड अस्पताल में आठ मरीजों की मौत हुई। संक्रमण के चलते हर्राजपुर पीपरपुर में 60 वर्षीय पुरुष, ठठराई मोहल्ला में 53 वर्षीय महिला, कंचौसी बाजार में 73 वर्षीय महिला, बनारसीदास मोहल्ले में 40 वर्षीय पुरुष, बनारसीदास में 75 वर्षीय पुरुष के अलावा तीन और लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मरने वाले तीन मरीज नॉन कोविड मरीज थे। इनकी गुरुवार शाम को एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
इस बार के कोरोना संक्रमण में रिपोर्ट तो निगेटिव आ जाती है, लेकिन फेफड़ों में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ होने पर मरीज की मौत हो जाती है। इन मरीजों को भी सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही फेफड़ों में संक्रमण था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed