{"_id":"58dea54f4f1c1be53763dd63","slug":"eight-injured-beaten-to-death-on-goat-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बकरी जाने पर पीटा, आठ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बकरी जाने पर पीटा, आठ घायल
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरी खेत में जाने के विवाद में खेत मालिक ने 30-40 लोगों के साथ मिलकर बकरी मालिक व उसके परिवार के आठ लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
सदर कोतवाली के गांव कादलपुर निवासी गंगादेवी (60) पत्नी स्व. रामसेवक, रीतू (8) पुत्र राजेश, पोखरे (6), राहुल (7) पुत्रगण सतेंद्र, हिमांशु (9) पुत्र राम लखन, शीबू (10) पुत्र राज कुमार, सुमित (10) पुत्र आलोक कुमार, अश्वनी कुमार (12) पुत्र रमेश चंद्र आदि घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे। घायलों के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को बताया कि जब बच्चे गांव के बाहर बकरी चला रहे थे। तभी बकरियां गांव निवासी दबंग गप्पू तिवारी पुत्र रमेश तिवारी के खेत में चलीं गई। गुस्साए गप्पू व उसके साथ मौजूद रवि व 30-40 लोगों ने बच्चों को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब गंगादेवी बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया।
घायलों के परिजनों व ग्रामीणों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घायल व उनके साथ कई ग्रामीण देरशाम तक कोतवाली में बैठे रहे। लेकिन पुलिस ने इस घटना की न तो रिपोर्ट दर्ज की। गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि यदि पुलिस शीघ्र उनकी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई नही करेगी तो वह एसपी से न्याय की गुहार लगाएंगे।