{"_id":"6793d968655d12bac30d617c","slug":"eight-bearings-of-yamuna-bridge-damaged-many-flaws-found-auraiya-news-c-12-1-knp1024-979855-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यमुना पुल की आठ बियरिंग खराब, कई खामियां मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यमुना पुल की आठ बियरिंग खराब, कई खामियां मिलीं
Fri, 24 Jan 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
मरम्मत के इंतजार में यमुना नदी पर बना पुल।
- फोटो : मरम्मत के इंतजार में यमुना नदी पर बना पुल।
औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी के पुल में बड़ी खामी सामने आई है। ये खुलासा एसकॉम बिल्डकॉम प्राइवेट लिमिटेड के एक्सपर्ट टीम की सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में पुल की आठ बियरिंग में खराबी मिली है।
इसके अलावा अन्य खामियां भी हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने सेतु निगम के साथ बैठक में मरम्मत संबंधी खाका तैयार करना शुरू किया है। उधर, पुल की मरम्मत शुरू होने से कुछ दिनों के लिए वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगने की संभावना भी है।
यमुना नदी पुल की जांच में पहले ज्वाइंटरों में खामियों के बाद एक करोड़ 13 लाख रुपये के बजट से उन खामियों को दूर कराया गया था। इससे महज दो माह तक ही पुल पर आवागमन हो पाया।
विज्ञापन
इससे पहले पुल में कंपन की समस्या आने पर सुरक्षा के मद्देनजर 11 नवंबर 2022 को तत्कालीन जिलाधिकारी ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट पर पुल से 30 टन क्षमता से अधिक के भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी थी।
जिसमें पुल की मरम्मत कराने के बाद शुरू करा दिया गया था। अक्तूबर 2023 में पुल फिर से शुरू हुआ ही था, लेकिन महज दो माह बाद ही पूरी तरह से पुल पर वाहनों का आवागमन नहीं हो सका। पुल को एक बार फिर से सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। तब से लगातार पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद चल रहा है।
इधर, पुल के चालू न होने से लोगाें को हाे रही दिक्कत पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने बीएचयू आईआईटी विभाग के सेवानिवृत एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर पुल में आई खामियों की जांच कराई। जुलाई 2023 में टीम ने जांच की, लेकिन तब से अब तक उनके जांच करने की फीस पांच लाख 14 हजार रुपये अदा न हो पाने के चलते रिपोर्ट नहीं दी गई।
पिछले सप्ताह ही अधिकारियों की ओर से फीस की जुगाड़ पर जांच टीम को अदा किया गया। जिस पर दो दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी विभाग को रिपोर्ट मिल सकी है। इसमें मुख्य रूप से आठ बियरिंग खराब बताई जा रही हैं। वहीं, खामियों को लेकर अब विभाग एस्टीमेट बनाने में जुट गया है।
एक्सपर्ट की ओर से जांच रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई है। यमुना नदी पुल के बियरिंग में खराबी के साथ ही कई अन्य खामियां मिली हैं। उनको दूर करने के लिए सेतु निगम के साथ बैठक कर एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। जल्द ही पुल की मरम्मत शुरू कराई जाएगी।
-अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।