फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education,students,scholarship

100 दिव्यांग बालिकाओं को मिलेगी छात्रवृत्ति

Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
education,students,scholarship
औरैया। परिषदीय स्कूलों की 100 दिव्यांग बालिकाओं को अब दो हजार रुपये बतौर छात्रवृत्ति मिलेंगे। इस धनराशि का उपयोग वह अपने विद्यालय आने जाने में कर सकेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने दिव्यांग बालिकाओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जब अभिभावक सामान्य बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूक नहीं है तो दिव्यांग बालिकाओं की शिक्षा के प्रति उनका सहयोग देना संभव नहीं होता था। ऐसे में दिव्यांग बालिकाओं को स्कूल तक आने और जाने में होने वाली परेशानी के कारण ही उनकी उपस्थिति विद्यालयों में न्यूनतम रहती थी। ऐसे में दिव्यांग बच्चों का नामांकन विद्यालय में होता है लेकिन कुछ समय बाद वह बच्चे ड्राप आउट हो जाते हैं। इससे उनकी शिक्षा आगे नहीं बढ़ पाती। इन्हें सबल व आत्मनिर्भर बनाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत ऐसी दिव्यांग बालिकाओं को 200 रुपया प्रतिमाह की दर से दस माह के लिए एक मुश्त दो हजार रुपये की राशि बतौर छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

इस धनराशि का उपयोग यह बालिकाएं स्कूल आने व जाने कर सकेगी। समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक विनीता दीक्षित ने बताया कि जिले भर से 100 बालिकाओं के चयन का लक्ष्य मिला है। जिसमें सर्वेक्षण के दौरान 86 दिव्यांग बच्चे चिन्हित किए जा चुके हैं। बाकी का चयन किया जा रहा है। सभी दिव्यांग बालिकाओं का चयन होने के बाद इनके नाम राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जाएगा। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से बालिकाओं के खाते में सीधी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिव्यांग बालिकाओं का होगा चयन
अस्थि दिव्यांग, श्रवण दिव्यांग, मानसिक दिव्यांग, पूर्ण रूप से दृष्टिहीन, अल्प दृष्टिहीन, बहु दिव्यांग, डेफ-ब्लाइंड बच्चे शामिल है। इन बच्चों का नामांकन उनके निकटतम परिषदीय विद्यालयों में कराया गया है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए समेकित शिक्षा में बालिकाओं के लिए स्टाईपेंड दिए जाने का प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed