फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

टीएमवी में एमए प्रथम वर्ष में नहीं होंगे प्रवेश

Fri, 22 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
education
औरैया। तिलक महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर चली आ रही खींचतान को लेकर शुक्रवार को कालेज की प्रबंध कमेटी सामने आई। कमेटी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्र संख्या कम होने पर कक्षाएं शुरू नहीं हो सकेंगी। इस संबंध में रजिस्ट्रार कार्यालय को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तिलक महाविद्यालय कमेटी के मंत्री संतोष गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि एमए प्रथम वर्ष की भूगोल, समाज शास्त्र, हिंदी और राजनीति शास्त्र की कक्षाएं स्ववित्त पोषित योजना के अंतर्गत चलाईं जाती है। इन विषयों में सात वर्षों से लगातार छात्रों की संख्या तीन से चार देखने को मिल रही थी। पिछले तीन वर्ष में इन विषयों में महाविद्यालय प्रशासन को 16 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। इस साल प्रशासन नुकसान नहीं उठाना चाहता।
विज्ञापन

इन विषयों में प्रवेश के संबंध संबंधित शिक्षकों को अवगत कराया गया था कि यदि छात्र संख्या कम रहती है तो दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय को भी जानकारी दी गई और यूनीवर्सिटी में बीसी से चर्चा की गई थी। इसके बाद निर्णय लिया गया था कि यदि सभी विषयों में 35-35 संख्या छात्रों की रहती है तभी कक्षाएं संचालित होंगी। छात्रअन्य कालेजों में जाकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि यूनीवर्सिटी द्वारा बढ़ाई गई है। कमेटी के मंत्री ने बताया कि स्कूल के शिक्षक छात्रों को आगे करके राजनीति कर रहे हैं। यदि वह छात्रों के प्रवेश को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाते तो कमेटी को यह निर्णय नहीं लेना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed