फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

स्कूलों के रंग रोगन के बाद तैयार होगा फर्नीचर

Sat, 18 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
education
औरैया। आपरेशन कायाकल्प के तहत पंचायत राज विभाग व शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य निर्धारित बिंदुओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। प्रथम चरण के साथ कार्य पूरे होने के बाद ही द्वितीय चरण के कार्यों को स्कूलों में कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने आपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के 1516 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक परिषदीय स्कूलों में सात कार्य करवाए जाने थे। इसमें सबसे पहले ब्लैक बोर्ड, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, जलनिकासी की सुविधा, विद्यालयों की दीवारों, छत व दरवाजे खिड़की, फर्श की मरम्मत, विद्युतीकरण, किचन शेड, रंगाई, पुताई कराया जाना था।
विज्ञापन

इन सबसे से संतृप्त होने वाले विद्यालयों में द्वितीय चरण के दो कार्यों का वरीयता क्रम में करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पहला फर्नीचर व चहारदीवारी व गेट निर्माण का कार्य है। बीएसए ने बताया कि इन वरीयता क्रम के कार्यों को पंचायतराज विभाग से साझा किया जा रहा है व कायाकल्प के तहत उन्हीं कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed