{"_id":"5de559998ebc3e54dd1d0247","slug":"education-auraiya-news-knp529690184","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबन्ध प्रतियोगिता में हुमा नाज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबन्ध प्रतियोगिता में हुमा नाज ने मारी बाजी
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कस्बा स्थित श्रीराम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हुमा नाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के प्रबंधक मुकेश भारतीय ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया।
निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी ने सारगर्भित ढंग से अपनी बात रखी। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हुमा नाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएलएड थर्ड सेमेस्टर के संजीव कुमार कुशवाह ने द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुकेश भारतीय ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की। विद्यालय के निदेशक सैय्यद सुल्तान अहमद व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी लें, जिससे बौद्धिक विकास हो सके। इस दौरान अनूप कुमार, रतन लाल शर्मा व संतोष कुमारी आदि मौजूद रहीं।