फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   E-challan of 257 vehicles on first day

आज से ई-चालान शुरू, मोबाइल पर पहुंचा मैसेज तो हड़कंप

Mon, 15 Jun 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
E-challan of 257 vehicles on first day
फोटो15एयूआरपी 04- सुभाष चौराहे पर बिना सीट बेल्ट के जा रहे कार चालाक का चालान काटते यातायात पुलिस कर? - फोटो : AURAIYA
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सोमवार से ई-चालान की कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

पहले दिन 257 वाहनों का ई-चालान किए गए। मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज पहुंचने पर लोगों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। वहीं, अजीतमल में ई-चालान किए गए।
सीओ (यातायात) सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि सोमवार को जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
सदर कोतवाली में 54, दिबियापुर थाना क्षेत्र में 53, यातायात प्रभारी द्वारा 48, सहायल थाना क्षेत्र में सात, अजीतमल में 40 समेत 257 चालान किए गए।
उन्होंने बताया कि अब चालान होने पर संबंधित वाहन चालक के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा जाएगा, जिसका वाहन स्वामी ऑनलाइन जुर्माना अदा कर सकता है। इसके लिए उसे कहीं भी चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

उधर, अजीतमल में सोमवार को कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार, एसआई नीरज ने बाबरपुर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर ई-चालान काटे।
तभी अचानक निरीक्षण को पहुंची पुलिस अधीक्षक सुनीति ने कहा कि कोई भी चालान कागज पर नहीं काटा जाएगा, अगर ऐसा कोई करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि आज 40 चालान काटे गए। इसमें 25 बिना मास्क तथा 15 वाहनों के ई चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed