फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Duty of room inspectors will be done online in UP board exam

Auraiya News: यूपी बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

Mon, 15 Jan 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Duty of room inspectors will be done online in UP board exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। आगामी 22 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विभागीय तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रों का निर्धारण होने के बाद विभाग कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में जुट गया है। केंद्र निर्धारित करने के साथ कक्ष निरीक्षकों व मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की ड्यूटी निर्धारण की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। डीआईओएस ने केंद्राध्यक्षों से शिक्षकों का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया है।
जिले में संचालित 15 राजकीय, 60 सहायता प्राप्त व 214 वित्त विहीन इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 42617 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। जिनमें हाईस्कूल के 22618 व इंटर में 19682 परीक्षार्थी शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पिछली बार की तुलना में इस बार करीब सात हजार परीक्षार्थी कम हैं। इस बार 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सचिव कार्यालय की ओर से कक्ष निरीक्षक व मूल्यांकन कराने के लिए परीक्षकों की तैनाती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की कवायद की जा रही है। तैनाती पारदर्शी ढंग हो इसके लिए प्रधानाचार्यों से कार्यरत शिक्षकों का डेटा अपलोड करने को कहा गया है। इसके बाद सचिव कार्यालय की ओर से कक्ष निरीक्षक व परीक्षक ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सचिव के निर्देश पर सभी प्रधानाचार्यों को कार्यरत शिक्षकों का डेटा पोर्टल पर अपलोड व अपडेट करने का निर्देश दिया है। डेटा अपलोड होने के बाद परीक्षण करते हुए सचिव कार्यालय को ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा। - श्याम प्रकाश यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed