{"_id":"6043c5c58ebc3e1dcd5a9cba","slug":"dumper-ruined-girl-auraiya-news-knp616054425","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बालिका को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने बालिका को रौंदा
विज्ञापन
बेला (औरैया)। बेला-औरैया मार्ग पर बेर लेकर लौट रही बालिका को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बेला-औरैया मार्ग स्थित ग्राम नौसारा निवासी रागिनी (7) पुत्री वीरेंद्र सिंह प्रजापति सड़क पार करके बेर लेने गई थी। वहां से लौटते समय डंपर ने उसे रौंद दिया। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाबा रामलाल ने बताया कि रागिनी का पिता वीरेंद्र खुर्जा में काम करता है। वह लोधेश्वर कांवर लेकर गया है।
उसके चार पुत्रियां हैं। रागिनी तीसरे नंबर की थी। ग्रामीणों ने बताया कि बेला की तरफ से गांव में घुसते ही अंधा मोड़ है। यहां तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। छह माह में यहां छह लोगों की जान जा चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।