फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dumper collides with car after truck on Bundelkhand Expressway

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक के बाद कार से टकराया डंपर

Mon, 19 Feb 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 19 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dumper collides with car after truck on Bundelkhand Expressway
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर एक डंपर, ट्रक से टकराने के बाद कार से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक गंभीर घायल हो गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायल डंपर चालक को एक्सप्रेसवे की यूपीडा एंबुलेंस के माध्यम से औरैया 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने दोनों पैरों में गंभीर चोटें होने के कारण उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जनपद इटावा थाना बराहार क्षेत्र के गांव जकरपुर समथर निवासी डंपर चालक संटू (23) पुत्र प्रताप सिंह रविवार दोपहर करीब सवा 12 बजे डंपर में मौरग लेकर करहल मैनपुरी जा रहा था। जैसे ही डंपर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के यमुना ब्रिज से पहले पॉइंट संख्या-229 के समीप पहुंचा। तभी वह एक ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो कार से टकरा गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं डंपर चालक संटू गंभीर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे यूपीडा की एंबुलेंस से 50 शैया जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर चालक के परिजन अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक शत्रुघ्न ने बताया कि डंपर चालक का दाहिना पैर फैक्चर हो गया है, जबकि बाएं पैर में भी काफी चोटें आई हैं। चोटें होने के कारण सैफई रेफर किया गया है। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। घायल डंपर चालक का उपचार कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed