फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dry fruit prices soar; the sweetness of festive delicacies could be dampened.

Auraiya News: मेवे के दाम उछले, फीकी पड़ सकती पकवान की मिठास

Fri, 04 Sep 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 04 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dry fruit prices soar; the sweetness of festive delicacies could be dampened.
होमगंज में दुकान से खरीददारी करता ग्राहक। संवाद
औरैया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक तो बढ़ रही है लेकिन मेवों के बढ़े दामों ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। कन्हैया के भोग के लिए घरों में बनने वाले मेवा के मिष्ठान्न और पंजीरी इस बार महंगी पड़ेगी। गिरी, छुआरा, चिरौंजी, किशमिश, काजू और पिस्ता समेत लगभग सभी ड्राई फ्रूट्स के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उछाल के कारण आम लोगों की पहुंच से पकवान दूर होते नजर आ रहे हैं, इससे खरीदार जरूरत से कम खरीदारी कर रहे हैं। गौतम गुप्ता ने बताया कि थोक मंडियों से ही माल महंगा आ रहा है, इसके कारण हमें भी बढ़े हुए दामों पर माल बेचना पड़ रहा है। आवक कम होने और मांग बढ़ने से कीमतों में यह उछाल आया है।
विज्ञापन

गृहिणी सुमन देवी ने बताया कि हर साल जन्माष्टमी पर तरह-तरह के मेवे के पाक और पंजीरी बनती है। इस बार मेवे के दाम इतने बढ़ गए हैं कि बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। परंपरा निभानी है इसलिए भोग के लिए प्रसाद तो बनाएंगे लेकिन मात्रा आधी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मेवे के दामों की स्थिति (रुपये प्रति किग्रा)

पहले अब
मखाने 1150 1100 रुपये

किशमिश 400 450 रुपये

छुआरे 250 280 रुपये

चिरौंजी 1200 1400 रुपये

काजू 1000 1200 रुपये

पिस्ता 1500 1600 रुपये

गिरी 400 450 रुपये
--------

आसमान छू रहे मेवे के दाम
घर के खर्च पहले से ही बढ़े हुए हैं, ऊपर से त्योहार पर ड्राई फ्रूट्स के रेट आसमान छू रहे हैं। काजू और चिरौंजी के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसे में सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर पा रहे हैं। - आरती कुशवाहा

----
व्यापार पर पड़ रहा असर
जन्माष्टमी पर मेवों की बिक्री काफी अच्छी होती है लेकिन इस बार बढ़ी हुई कीमतों के कारण ग्राहक आधा या एक किलो की जगह केवल पाव भर ही माल खरीद रहे हैं। इससे व्यापार पर सीधा असर पड़ा है। - राहुल, व्यापारी

होमगंज में दुकान से खरीददारी करता ग्राहक। संवाद

होमगंज में दुकान से खरीददारी करता ग्राहक। संवाद

होमगंज में दुकान से खरीददारी करता ग्राहक। संवाद

होमगंज में दुकान से खरीददारी करता ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed