{"_id":"6686eb9a67b3802d6002068c","slug":"drunken-husband-commits-suicide-after-injuring-his-wife-with-a-sharp-weapon-auraiya-news-c-211-1-aur1002-114046-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पत्नी को धारदार हथियार से घायल करने के बाद शराबी पति ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पत्नी को धारदार हथियार से घायल करने के बाद शराबी पति ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र में बेला बस्ती में गुरुवार की रात नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा करने के बाद एक व्यक्ति ने घर के अंदर दरवाजा बंद करके टीन शेड के पाइप से रस्सी से फंदा लगा लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मृतक को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेला बस्ती निवासी सुनील उर्फ रजोल (49) शराब का आदी था। गुरुवार रात सुनील नशे की हालत में घर पहुंचा। जहां पत्नी अनीता से उसका झगड़ा हो गया। सुनील ने नशे में पत्नी के गले व हाथ पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए। इससे घबराई अनीता के चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने उसे बचाया। उसके बाद उसे व बच्चों को लेकर दूसरे घर में चले गए। सभी के जाते ही सुनील ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।
सुबह जब पत्नी बच्चों को लेकर घर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। इस पर उसने दरवाजा खटखटाया। न खुलने पर उसे कुछ शक हुआ तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने अंदर झांक कर देखा तो सुनील को टीन शेड के पाइप से फंदे पर लटका दिखे। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ अशोक कुमार ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी अनीता ने बताया कि उनके एक बेटा अभय (13) व बेटी खुशी है। पति सुनील शराब के आदी थे। जिसके चलते अपनी जमीन भी बेच डाली थी। घर के सामने पड़ा प्लाॅट भी कुछ दिन पूर्व डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था। अनीता ने बताया कि जिसका कुछ पैसा उसने अपने पास रख लिया था। सुनील शराबी था। आए दिन शराब पीकर मारपीट झगड़ा करता था। इसकी वजह से वह ज्यादातर अपना समय मायके में रहती थी।
बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही वह मायके से आई थी। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी अनुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।