फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drug inspector raided medical stores, took samples

Auraiya News: ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर की छापामारी, नमूने लिए

Thu, 30 Jan 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Drug inspector raided medical stores, took samples

विज्ञापन

औरैया। ड्रग इंस्पेक्टर ने अछल्दा, अटसू क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोराें पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने बिना फार्मासिस्ट कागज के संचालित मिले एक मेडिकल स्टोर पर दवा बिक्री पर रोक लगाई। वहीं, तीनों मेडिकल स्टोरों से सैंपल लिए। इस बीच दवाओं की खरीद व बिक्री के बिल न दिखा पाने पर उन्हें तीन से सात दिन में बिल प्रस्तुत करने के नोटिस जारी किए।



ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद गुरुवार को अछल्दा कस्बा के महेवा रोड पर संचालित राधे गोविंद मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं। वहां उन्होंने मेडिकल स्टोर पर मौजूद दवाओं का निरीक्षण किया। यहां से दो दवाओं के सैंपल लिए। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक से दवा के क्रय-विक्रय के बिल मांगे, लेकिन वह दिखा नहीं सका। यहां से ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा का सैंपल लिया। इसके बाद मुहम्मदाबाद गांव में संचालित बेबी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां उन्होंने मेडिकल स्टोर को बिना फार्मासिस्ट कागज के संचालित होना पाया।
विज्ञापन




निरीक्षण में मेडिकल स्टोर के अंदर चारों तरफ जाले व गंदगी मिली। इस पर उन्होंने संचालक को तत्काल प्रभाव से दवा के क्रय-विक्रय करने पर रोक लगाने के आदेश दिए। यहां उन्होंने एक दवा का सैंपल लिया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर अटसू पहुंची। जहां उन्होंने महेंद्र मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से उन्होंने दवा का एक सैंपल लिया। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों मेडिकल स्टोरों से लिए गए चार सैंपलों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर उसी अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, ड्रग इंस्पेक्टर के छापे की जानकारी होते ही नियम विरुद्ध मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले अपनी-अपनी दुकानों के शटर डालकर इधर-उधर निकल गए। उन्होंने बताया कि कागज न दिखा पाने वाले मेडिकल स्टोर को सात दिन की मोहलत दी गई है। वहीं, बेबी मेडिकल स्टोर संचालक को तीन दिन के अंदर फार्मासिस्ट का लाइसेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यदि समय सीमा के अंदर कागज मुहैया नहीं कराए जाते हैं ताे संबंधित के खिलाफ उच्चाधिकारियों की ओर से नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed