फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   driver killed in collision with dcm in auraiya

डीसीएम ने गाड़ी में मारी टक्कर चपेट में आए गाड़ी चालक की मौत

Wed, 26 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
driver killed in collision with dcm in auraiya
युवक की मौत पर घर के बाहर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर के सामने सड़क किनारे कार खड़ी कर शौच को जा रहे चालक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। डीसीएम की चपेट में आने से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर मारने के बाद डीसीएम सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

खड्ड से निकलकर डीसीएम चालक घायल कार चालक को लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया। डीसीएम को कोतवाली पहुंचा दिया।
विज्ञापन

करमपुर गांव के सामने बुधवार भोर कानपुर से इटावा जा रहे कार चालक रामनरेश (25) निवासी रतनीपुर-भीखेपुर को शौच क्रिया महसूस हुई। करमपुर के सामने हाईवे पर गाड़ी खड़ी कर वह शौच को जाने लगा। तभी तेज गति से आ रही एक डीसीएम ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में शौच को जा रहा राम नरेश भी आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद डीसीएम सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को लहूलुहान देख डीसीएम चालक सतेंद्र पाल सिंह निवासी शाहजहांपुर ने लोगों की मदद से उसे 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बताया सतेंद्र पाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया। रामनरेश के दो पुत्रियां व दो पुत्र हैं। पति की मौत से पत्नी रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed