फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   drive of black glass , officer Belgaum

काले शीशे की शान, अफसर बेलगाम

Sun, 01 Feb 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 01 Feb 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
drive of black glass , officer Belgaum

काले शीशे वाहन बेलगाम, वारदातों को देते अंजाम। शायद यही सोचकर देश की सर्वोच्च न्यायालय ने वाहनों के काली फिल्म चढ़े शीशों के प्रचलन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का जिले में कहीं भी अनुपालन होता नहीं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं शुरूआती दौर में इस बाबत पुलिस व एआरटीओ की ओर से चलाया गया संयुक्त अभियान भी अब हाशिए पर रख दिया गया है।
 
वर्ष 2011-12 में सुप्रीम कोर्ट ने जनप्रतिनिधि हो या जनपद का प्रथम अधिकारी अथवा आम नागरिक सभी के लिए काले शीशे लगे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी किया था। जिले में इस आदेश की प्रति ध्वनि शुरुआती दौर में तेजी से दिखाई दी।
विज्ञापन


इसके तहत पुलिस व एआरटीओ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान तमाम वाहनों के शीशों की काली फिल्म उतारी गई थी। यह अभियान जिले के प्रथम अधिकारी की चौखट पर जाकर दम तोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौजूदा समय में जनपद की प्रथम अधिकारी माला श्रीवास्तव की सरकारी एंबेसडर कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई है। अरे डीएम की बात ही कुछ और है, यहां तो स्वयं पुलिस अधीक्षक भी काली फिल्म चढ़ी शीशों वाले सरकारी वाहन में बैठ कर फरार्टे भरते हुए देखे जाते हैं।


जिले के प्रथम अधिकारी व द्वितीय अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर धूल झाड़ रहे हैं तो आम नागरिकों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। शहर में तमाम ऐसे वाहन बेरोकटोक देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed