{"_id":"6a64fd6190eb79f49b0262d2","slug":"drains-clogged-in-ruruganj-dirty-water-entered-shops-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148676-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रुरुगंज में नालियां जाम, गंदा पानी दुकानों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रुरुगंज में नालियां जाम, गंदा पानी दुकानों में घुसा
Sat, 25 Jul 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो-33-चदरपुर रोड पर मंडी के पास बदहाल सड़क।संवाद
रुरुगंज। कस्बे में मुख्य चौराहे के समीप बनी नालियों की सफाई न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नालियां जाम होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर आसपास की दुकानों में घुसने लगा है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
कस्बे के लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदगी व दुर्गंध फैली हुई है। मोहल्ला निवासी लतीफ अहमद, इंताज अली व अरविंद राजपूत ने बताया कि नालियों की सफाई को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। वहीं, एडीओ पंचायत नृपेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी तैनात हैं। रोस्टर बनाकर नालियों की सफाई करा दी जाएगी (संवाद)
-- -- -- -- --
गड्ढों में जलभराव से हादसे की आशंका
बिधूना। रामगढ़ मार्ग से चंदरपुर जाने वाली सड़क पर बने गहरे गड्ढे बारिश के दौरान राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। बरसात का पानी गड्ढों में भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहन पहुंचते हैं। आसपास के किसान अपनी सब्जियां लेकर मंडी आते हैं और व्यापारी बाहर से सब्जियों की खेप इसी रास्ते से मंगाते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई आकिल कुरैशी ने बताया कि यह सड़क नवीनीकरण योजना में शामिल है। बारिश समाप्त होने के बाद सड़क का डामरीकरण कराया जाएगा।(संवाद)