{"_id":"6847244a7dbe962284072f2b","slug":"drains-choked-with-filth-sewers-filled-auraiya-news-c-211-1-aur1006-127142-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गंदगी से नाला चोक, नालियां भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गंदगी से नाला चोक, नालियां भरीं
Mon, 09 Jun 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
सहार। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरपुरा के मजरा पुरवा इमलिया व पुरवाजैन के बीच बना नाला ग्रामीणों की परेशानी का कारण बन गया है। गंदगी से पटे नाले से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियां भी भरी हैं।
जगह-जगह से टूटा यह नाला इमलिया तालाब तक घराें का गंदा पानी पहुंचाने के लिए बनाया गया था। जो कई वर्षों से बंद पड़ा है। नाले में भरे पानी की गंदगी से गांव की नालियां भी चोक हो गईं हैं। पानी की निकासी रुकने से गंदा पानी गलियों में बहने लगा है।
ग्रामीणों की मानें तो नाले की साफ-सफाई और मरम्मत को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से शिकायत की गई, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।
ग्रामीण रामलखन, मोनू, रमेश, कुलदीप, मनोज पाल, संदीप पाल, रेखा देवी, मनोरमा, रामअवतार और मोहन सिंह के अनुसार
बारिश में गलियों में पानी भर जाता है। गंदा पानी उफनाकर घरों में घुस जाता है। कुछ समय पहले तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई थी। तब प्रशासन ने नाले की साफ-सफाई करवाई थी। इसके बाद फिर किसी ने सुधि नहीं ली।
विज्ञापन
प्रधान राजू देवी ने कहा कि बारिश से पहले नाला सफाई का काम कराया जाएगा, ताकि गांव में जलभराव की स्थिति न बने। वहीं, पंचायत सचिव अमित कुमार ने बताया कि पिछले साल नाले की सफाई कराई गई थी, इस बार भी पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगाी।
कई जगह टूटा नाला
एक बार तालाब में गिरकर युवक की मौत के बाद सफाई की बात कही गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। नाला कई जगह टूटा है।- मोहित पाल।
-- -
कागजी खानापूर्ति होती
सफाई के नाम पर कागजी खानापूर्ति होती है। बारिश में गंदा पानी घर के बाहर से लेकर अंदर तक भरता है। सही से सफाई होनी चाहिए।-फूल सिंह।