फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   doordarshan relay center will be closed

जर ले में फिर से लौटेगा रेडियो का जमाना, जल्द शुरू होगा एफएम आना

Tue, 28 Sep 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
doordarshan relay center will be closed
शहर में इटावा रोड पर निझाई चौकी के पास स्थित इमारत में बना दूरदर्शन रिले केंद्र - फोटो : AURAIYA
औरैया। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद दूरदर्शन रिले केंद्रों का संचालन 31 अक्तूबर से बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिले में भी 24 सालों से संचालित रिले केंद्र बंद हो जाएगा। लेकिन इसके बदले आकाशवाणी के एफएम चैनल की सौगात मिलने वाली है।
विज्ञापन

शहर में संजय गेट के पास इमारत में बने दूरदर्शन रिले केंद्र का तत्कालीन केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने 14 अक्तूबर 1997 को उद्घाटन किया था। इससे दर्शकों में काफी खुशी मिली थी। लेकिन निजी चैनलों का प्रसारण शुरू होने के साथ लोगों में दूरदर्शन के प्रति रुचि कम होने लगी। ऐसे में सरकार ने सभी दूरदर्शन रिले केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जिले में भी 31 अक्तूबर को केंद्र बंद कर दिया जाएगा। हालांकि जिले के लोगों के लिए एक खुशखबरी भी है। आकाशवाणी की एफएम सेवा मार्च 2022 में शुरू होने की संभावना है। बता दें कि वर्तमान में इस केंद्र पर वरिष्ठ अभियांत्रिक सहायक एसडी मिश्रा, अभियांत्रिक सहायक दिलीप कुमार शर्मा, टेक्निशियन राजेश कुमार व हेल्पर राकेश कुमार सिंह की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में संचालित दूरदर्शन रिले केंद्र 31 अक्तूबर को शासन के निर्देशों के कारण बंद कर दिया जाएगा। इसके स्थान पर जल्द ही जिले के लोगों को आकाशवाणी के एफएम की सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद है। - एसडी मिश्रा, वरिष्ठ अभियांत्रिक सहायक, दूरदर्शन रिले केंद्र औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed