{"_id":"6a592156d5e47cd3b2048557","slug":"doctors-body-found-100-meters-from-the-scene-15-hours-later-auraiya-news-c-211-1-aur1006-148273-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 15 घंटे बाद घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला डॉक्टर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 15 घंटे बाद घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला डॉक्टर का शव
विज्ञापन
फोटो-24- शव देख बिलखते परिजनों को संभालते लोग। संवाद
औरैया। रामऔतार मेमोरियल हॉस्पिटल में तैनात डॉ. सौरभ बाजपेई ने बुधवार शाम यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। इससे पहले मौत से पहले डॉक्टर ने फेसबुक लाइव कर अस्पताल प्रशासन पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और बंधक बनाने के गंभीर आरोप लगाए थे। करीब 15 घंटे बाद बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव पुलिस ने 100 मीटर दूर बरामद कर लिया। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक एसपी सिंह, उनके बहनोई सर्वेश, भांजा गौरव व मोहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। साथ ही एसपी सिंह व मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किए जा सकते हैं।
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी निवासी डॉ. सौरभ (30) तिलक नगर स्थित उक्त अस्पताल में कार्यरत थे। बुधवार शाम उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी व्यथा सुनाई थी। डॉक्टर ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा उत्पीड़न करने और कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वीडियो रिकॉर्ड करने के कुछ देर बाद ही वे यमुना पुल पर पहुंचे। वहां आखिरी फेसबुक लाइव करने के बाद उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन डॉक्टर का पता नहीं चल सका। दूसरे दिन सुबह पांच बजे दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। मशक्कत के बाद करीब 100 मीटर दूर डॉक्टर का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद वे लखीमपुर खीरी रवाना हो गए। उनकी मौत से पत्नी बिलखती रही और पिता बेहोश हो गए। किसी तरह उन्हें संभाला गया।
-- -- -- --
डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अस्पताल संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
— अभिषेक भारती, एसपी, औरैया