फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Doctor Facebook Live before suicide shook the government system

Auraiya News: सुसाइड से पहले डॉक्टर के फेसबुक लाइव ने हिलाया ‘सरकारी सिस्टम’

Fri, 17 Jul 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Doctor Facebook Live before suicide shook the government system
औरैया। शहर स्थित रामौतार मेमोरियल हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. सौरभ बाजपेई की मौत के मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यमुना नदी में छलांग लगाने वाले डॉक्टर का शव भले ही एसडीआरएफ की टीम ने 15 घंटे बाद बरामद कर लिया हो, लेकिन छलांग लगाने से पहले डॉक्टर ने चार बार फेसबुक लाइव आकर सरकारी सिस्टम को हिलाकर रख दिया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस फेसबुक लाइव की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक डॉक्टर का फेसबुक लाइव तेजी से वायरल हुआ। जिसने पुलिस प्रशासन से लेकर अस्पताल प्रबंधन तक को कटघरे में खड़ा कर दिया। परिजनों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल हुए लाइव के पहले वीडियो में मूल रूप से लखीमपुर खीरी के निवासी डॉ. सौरभ बेहद भावुक और आक्रोशित नजर आ रहे हैं। उन्होंने हरिहरपुर निवासी गौरव सिंह को संबोधित करते हुए कहा गौरव तुमने मुझे थप्पड़ कैसे मार दिया, तुमको छोड़ेंगे नहीं। 250 किलोमीटर दूर नौकरी करने आए हैं, तो क्या हाथ उठाओगे, यमुना नदी पर आत्महत्या करने आया हूं और तुम्हारी वजह से मर रहा हूं।
विज्ञापन

दूसरे वीडियो में डॉ. सौरभ अपनी बेबसी जाहिर करते हुए कहते हैं वीडियो योगीजी को टैग करना नहीं आता। शिवम राठौर भैया से निवेदन है कि मेरे मामले को संज्ञान में लें। अगर मदद नहीं मिली तो मैं एक-दो दिन में कहीं न कहीं आत्महत्या कर लूंगा। मेरे पीछे बच्चा, पत्नी, माता-पिता और भाई हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब आप लोगों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे वीडियो में डॉक्टर ने पूरी घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया वह रामौतार हॉस्पिटल में कार्यरत है। डॉ. एसपी सिंह के जीजा सर्वेश सिंह से कई बार कमरा बदलने को कहा। जब उन्होंने सुनवाई नहीं की, तो वह खुद बदलने लगा। वहां लगे एक शीशे को निकालने पर उन्होंने मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की और गर्दन दबाई। जब वह थाने गया, तो थानाध्यक्ष ने जातिवाद के चलते समझौता कराने का प्रयास किया। वीडियो के आखिरी हिस्से में डॉ. सौरभ का सिस्टम के प्रति आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने सीधे सूबे के मुखिया को संबोधित करते हुए कहा योगी आदित्यनाथ अगर आपसे कानून व्यवस्था नहीं झेली जा रही तो सरकार छोड़ दीजिए। आज इन लोगों ने मुझे बंद करके रखा। मेरी मौत के जिम्मेदार सर्वेश सिंह और उनका बेटा गौरव सिंह होंगे। हालांकि, वीडियो में उन्होंने डॉ. एसपी सिंह को भाई समान बताते हुए माफ करने की बात कही है।

तीन लाइव कमरे से और चौथा यमुना पुल पर किया
शहर के तिलक नगर स्थित रामौतार अस्पताल के डॉक्टर सौरभ बाजपेई ने फेसबुक पर चार वीडियो लाइव किए। जिसमें तीन वीडियो उसके कमरे के थे। जहां पर वह रहता था। इसके अलावा उसने चौथा वीडियो फेसबुक पर डाला। वह यमुना पुल का नजर आ रहा है। पौन घंटे के अंतराल में ये चार वीडियो और डॉक्टर ने यमुना में छलांग लगा दी थी। फेसबुक पर डॉक्टर के 4591 मित्र हैं। जबकि चारों लाइव को देखने वालों का आंकड़ा 24 घंटे के अंदर 20 हजार के पार पहुंच गया। ------- वीडियो ब्यूज समयांतराल
पहला-24 हजार - 2 मिनट

दूसरा-21 हजार - 2.02 मिनट

तीसरा-18 हजार - 56 सेकेंड

चौथा- 26 हजार - 36 सेकेंड
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed