{"_id":"195ff6296aa2836d837dd51bd36e6073","slug":"do-not-take-the-form-of-small-disputes-big-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे विवादों को बड़ी लड़ाई का रूप न लेने दें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे विवादों को बड़ी लड़ाई का रूप न लेने दें
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष पांडेय की पहल पर प्रारंभ हुए ‘एक नंबर भरोसे का’ के बारे में जानकारी देने के लिए दिबियापुर पुलिस ने ग्राम हरचंदपुर रामगढ़ में चौपाल लगाई।
विज्ञापन
ग्राम हरचंदपुर में आयोजित चौपाल में थानाध्यक्ष मो.फहीम अख्तर ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में आप सभी का अहम योगदान हो सकता है। इसके लिए छोटे विवादों को बड़ी लड़ाई का रूप न लेने दें। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में चल रहे ‘एक नंबर भरोसे का’ के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर ‘एक नंबर भरोसे का’ के पत्रक भी ग्रामीणों को बांटे गए। प्रधान हरनारायण सिंह लल्लू साहब, प्रधान ओमप्रकाश यादव समेत खासी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन