फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Do not send children to school

बच्चों से मजदूरी न कराकर स्कूल भेजें

Sat, 12 Dec 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Do not send children to school
फोटो12एयूआरपी 26- मिशन शक्ति के तहत मलिन बस्ती में लोगों को जागरूक करते श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञा? - फोटो : AURAIYA
औरैया। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ दिबियापुर व औरैया और अजीतमल शहर की मलिन बस्तियों में जाकर जागरूक किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम औरैया शहर के मोहल्ला पछैयां बस्ती, पढ़ीन दरवाजा, नरायनपुर, बघाकटरा, खानपुर में अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेश दीक्षित, महिला कल्याण विभाग की रीता देवी, उप निरीक्षक अनूप जादौन, उप निरीक्षक पूजा सोलंकी ने मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बच्चों से मजदूरी व भिक्षावृत्ति न कराकर स्कूल भेजने को प्रेरित किया। अधिकारियों ने महिलाओं, बालिकाओं को पास्को अधिनियम, घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा अन्य महिला संबंधी अधिनियमों एवं कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। मोहल्ला नरायनपुर में कच्ची शराब बनाने वालों को यह धंधा छोड़ने को कहा।
विज्ञापन

कस्बा दिबियापुर क्षेत्र के भट्ठा बस्ती में महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक अक्षय कुमार, पुलिस विभाग से महिला उप निरीक्षक निशा चौधरी, उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने जागरूक किया। इसके अलावा महिला शक्ति के विषय में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को किया गया प्रशिक्षित
अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील स्थित श्री नारायण इंटर कॉलेज बडेरा में छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। कक्षा 11 तथा 12 की छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत जूडो कराटे तथा स्वयं के बचाव हेतु प्रशिक्षक आशीष कुमार ने प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य बृजेश दीक्षित ने महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह राजपूत, राम भान सिंह, कुसुम सिंह, रघुवर दयाल, आशीष कुमार दुबे, योगेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed