फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM's former OSD's wife's lease canceled

Auraiya News: डीएम के पूर्व ओएसडी की पत्नी का पट्टा निरस्त

Sun, 11 Aug 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
DM's former OSD's wife's lease canceled
औरैया। डीएम के पूर्व ओएसडी ने साल 2000 में सदर एसडीएम के स्टेनो रहने के दौरान पत्नी को पट्टा दिलवाया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संज्ञान लिया तो ओएसडी को हटाते हुए एडीएम कार्यालय में संबद्ध किया। वहीं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम औतार को जांच सौंपी। रिपोर्ट आने के बाद पट्टा निरस्त करने के साथ ही वाद भी दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को मिली शिकायत में कहा गया था कि डीएम के पूर्व ओएसडी राजकुमार ने सदर एसडीएम के स्टेनो रहने के दौरान अपनी पत्नी गीता के नाम पट्टा जमीन का पट्टा करा लिया। सुमोटो के तहत यह पट्टा हुआ था। एक माह बाद वैसुंधरा में भी पट्टे कराने का प्रयास किया गया। मामले में डीएम ने पिछले दिनों संज्ञान लेते हुए राजकुमार को ओएसडी पद से हटा कर एडीएम कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया। साथ ही इसकी जांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम औतार को सौंपी गई। उनकी रिपोर्ट पट्टा आवंटन अवैध पाया गया। जिसके बाद आवासीय जमीन आवंटन को निरस्त कर दिया गया है। वहीं मामले को लेकर वाद भी दर्ज करा दिया गया है। खास बात यह है कि पट्टा मिलते ही सेहुद की इस जमीन को बेच दिया गया था। इस पर अछल्दा निवासी एक युवक ने मकान भी बना लिया है। बेशकीमती जमीन के हुए इस खुलासे में सरकारी पद पर रहते हुए राजकुमार की पत्नी को यह लाभ दिया गया। अब इस कड़ी में राजकुमार की पत्नी को पट्टा आवंटन में अधिकारियों की संलिप्तता की जांच एडीएम महेंद्र पाल सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

----------------

अधिकारियों के संलिप्तता की भी होगी जांच
‘अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट के बाद वाद दर्ज कर लिया गया है। वहीं पूर्व ओएसडी समेत तत्कालीन अधिकारियों के पट्टा आवंटन में संलिप्तता को लेकर एडीएम को जांच सौंपी गई है। सरकारी पद के दुरुपयोग के बिंदुओं की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

’-डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed