फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dm visit old age home

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिले जिलाधिकारी,

Sat, 13 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
dm visit old age home
जिलाधिकारी को गले लगाती एक बुजुर्ग महिला - फोटो : AURAIYA
औरैया। गांव आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम का शनिवार को डीएम ने निरीक्षण किया। वहां कई वृद्ध ऐसे मिले जो संपन्न घरों के होने के बाद भी परिजनों के ध्यान न देने पर अकेलापन झेल रहे हैं। डीएम का स्नेह भरा व्यवहार देखकर एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें बेटे की तरह गले लगा लिया। ऐसे लोगों को अब भी अपने परिजनों की चिंता और इंतजार है।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। वृद्धजनों से बात करने पर डीएम को पता चला कि वह अपने उन बच्चों और परिवार की चिंता करते हैं, जिन्होंने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया था। अब ये वृद्धाश्रम ही इनका परिवार है। विडंबना है कि माता-पिता ने तो चार बच्चों को पालकर पैरों पे खड़ा कर दिया। पर चार बच्चे मिलकर मां-बाप को न पाल सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जरा सा स्नेह और अपनापन मिला तो एक माताजी ने उन्हें अपने बच्चे की तरह गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed