फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM solved the problem by eating paratha

Auraiya News: डीएम ने पराठा खाकर कराया समस्या का समाधान

Tue, 10 Sep 2024 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
DM solved the problem by eating paratha
औरैया। डीएम की जनसुनवाई में सोमवार को बिधूना से जमीन संबंधी समस्या लेकर गरीब आदमी पहुंचा था। फरियादी व डीएम के बीच सवाल जवाब चल रहे थे। इसी दौरान दूर से आने की बात सुनकर डीएम ने पूछा, दूर से आए हो तो भूख भी लगी होगी। जिस पर फरियादी बोला कि साहब पराठा लेकर आए हैं। शाम तक घर पहुंचेंगे। इस पर भावुक हुए डीएम ने फरियादी से कहा कि क्या मुझे पराठा खिलाओगे, डीएम की यह बात सुनकर फरियादी अचंभे में पड़ गया। बोला साहब हम गरीब का पराठा आप कैसे खाओगे। इस पर डीएम ने कहा कि पराठा नहीं खिलाओगे तो काम नहीं करूंगा। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को यह कहते देख समस्या लेकर पहुंचे व्यक्ति ने अपने पास रखा पराठा निकाल कर उनके सामने कर दिया। जिलाधिकारी ने उस व्यक्ति के हाथों से पराठे का एक निवाला लेकर अपने मुंह में रख लिया। यह देख उस व्यक्ति की आंखें खुशी से छलक आयीं। बाद में उसकी समस्या का समाधान हो गया। जिलाधिकारी का परियादियों के साथ यह अपनापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed