फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM could not find the way to Anganwadi

Auraiya News: डीएम को नहीं मिला आंगनबाड़ी का रास्ता

Sun, 08 Feb 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 08 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
DM could not find the way to Anganwadi
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भाग्यनगर के लखनपुर गांव में सचिवालय का निरीक्षण किया तो समाधान का पुरवा में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति जानी।
विज्ञापन

दोनों जगह व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं, आंगनबाड़ी में डीएम को रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने इसे बनवाने के निर्देश दिए।

भाग्यनगर के ग्राम लखनपुर में डीएम ने सचिवालय परिसर का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाएं मिलने पर सचिव मुसिर अहमद को निर्देश दिए कि परिसर में प्राथमिक विद्यालय के निष्प्रयोज्य भवन का ध्वस्तीकरण, सचिवालय के प्रवेश द्वार की मरम्मत तथा परिसर में खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली व भवनों पर अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई करने को कहा। यहां ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिवालय गांव के बरात घर में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। इस पर डीएम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो आरोप सही मिले। उन्होंने तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी परिसर की बाउंड्रीवॉल व पहुंच मार्ग का निर्माण कराए जाने के साथ-साथ ग्रामीणों द्वारा किए जाने वाले अतिक्रमण को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत बमुरीपुर के पंचायत सचिवालय, लखनपुर के पंचायत सचिवालय तथा समाधान का पुरवा के कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। ग्राम बमुरीपुर में लेखपाल आकृति ने बताया कि उनके द्वारा सूची के अनुसार सभी कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

समाधान का पुरवा में कार्य की धीमी प्रगति पर लेखपाल को निर्देश दिए कि प्रधान के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को बुलाकर कार्य करें। इस दौरान तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, संबंधित लेखपाल व कृषक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed