फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM and CMO flagged off ALS

Auraiya News: एएलएस को डीएम व सीएमओ ने झंडी दिखा किया रवाना

Fri, 29 Dec 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 29 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
DM and CMO flagged off ALS
औरैया। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने लेकर जिला प्रशासन की मुहिम लगातार रंग ला रही है। जिले को दो नई एएलएस एंबुलेंस मिल गईं। जिससे एंबुलेंस के बेडे में अब चार एएलएस हो जाने से मरीजों को और अधिक लाभ मिलेगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व सीएमओ डॉ.सुनील कुमार वर्मा ने झंडी दिखाकर एएलएस को रवाना किया। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर जिले में लगातार एक के बाद एक प्रगति हो रही है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर स्थिति के चलते पिछले दिनों टाटा मेमोरियल की ओर से जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करते हुए मिली दो एएलएस एंबुलेंस ( एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस ) को शुक्रवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व सीएमओ डॉ.सुनील कुमार वर्मा ने ककोर मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि जिले में पहले दो एएलएस एंबुलेंस थीं। दो और नई एएलएस एंबुलेंस के मिलने से अब इनकी संख्या चार हो गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संबंधी उपकरणों से सुसज्जित दोनों एंबुलेंस से तत्काल उपचार दिया जा सकता है। जिससे गंभीर स्थिति के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed