फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Diwali was celebrated with joy and enthusiasm, offerings were made to Lord Govardhan.

Auraiya News: उल्लास व उमंग बीच मनी दीपावली, गोवर्धन भगवान को लगा भोग

Wed, 22 Oct 2025 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Diwali was celebrated with joy and enthusiasm, offerings were made to Lord Govardhan.
फोटो-22एयूआरपी14- दिबियापुर में गो माता का पूजन करती महिला। संवाद
औरैया। दीपावली त्योहार पर दो दिनों तक उल्लास व उमंग का माहौल देखने को मिला। घरों को जहां इलेक्ट्रानिक झालरों से सजाया गया। रात में जमकर आतिशबाजी चली। वहीं, एक-दूसरे घर जाकर लोगों ने मिठाई खिलाते हुए दीप पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान का पूजन करते हुए सुख समृद्धि की दुआ मांगी।
विज्ञापन

छोटी दीपावली से ही लोगों ने घरों को झिलमिल लाइटों से सजा दिया। निकायों के प्रमुख स्थानों से लेकर चौराहों व स्ट्रीट लाइटों पर भी झालरों से भव्यता बढ़ाई गई। प्रमुख मार्गों पर आवागमन करने के दौरान रोशनी का नजारा लोगों को आकर्षित करने वाला रहा। रातभर बच्चों व युवाओं ने जमकर आतिशबाजी चलाई। स्थिति यह रही कि पूरा आसमान पटाखों की रोशनी से जगमग नजर आया। वहीं बुधवार घरों में गोवर्धन पूजा की गई। मंदिरों में भी विशेष पूजा पाठ की गई। घरों में महिलाओं ने गोबर से एक परिवार की कलाकृति बनाई। वहीं दीपों से इसे जगमग किया। दिबियापुर, बिधूना, औरैया, अजीतमल, अटसू, फफूंद, सहार, बेला, एरवाकटरा, अछल्दा समेत सभी जगहों पर रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

--------------------
गोवर्धन की पूजा कर लगाया भोग
फोटो-22एयूआरपी14- दिबियापुर में गो माता का पूजन करती महिला। संवाद
फोटो-22एयूआरपी08- गोवर्धन पूजा के दौरान हवन करते भक्त। संवाद
बिधूना। बुधवार को गोवर्धन पूजा का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने अपने घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना की। पूजा के दौरान भक्तों ने रोली, चावल, खीर, बताशे, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की आराधना की। इसके साथ ही गाय, बछड़ा और बैल की भी पूजा की गई। गोवर्धन महाराज की नाभि पर मिट्टी का दीपक रखकर भक्तों ने परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया। (संवाद)

फोटो-22एयूआरपी14- दिबियापुर में गो माता का पूजन करती महिला। संवाद

फोटो-22एयूआरपी14- दिबियापुर में गो माता का पूजन करती महिला। संवाद

फोटो-22एयूआरपी14- दिबियापुर में गो माता का पूजन करती महिला। संवाद

फोटो-22एयूआरपी14- दिबियापुर में गो माता का पूजन करती महिला। संवाद

फोटो-22एयूआरपी14- दिबियापुर में गो माता का पूजन करती महिला। संवाद

फोटो-22एयूआरपी14- दिबियापुर में गो माता का पूजन करती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed