{"_id":"69a847ceb58083e41ddcfe846d79cfd6","slug":"district-40-acceptance-of-road-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 40 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 40 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर भारत प्रेरणा मंच की ओर से चित्र कला प्रदर्शनी का फीता काटकर व इतिहास के आइने में औरैया संग्रहालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
इस मौके पर काबीना मंत्री ने जिले की चालीस सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी देने के साथ ही शहर में लोक निर्माण विभाग का अतिथि गृह बनवाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार को पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने ककोर के ग्राम कढ़ोरे पुर्वा में आए थे।
विज्ञापन
इससे पूर्व काबीना मंत्री श्री यादव हैलीकाप्टर से उतरकर जिला मुख्यालय पहुंचें। यहां उन्होंने भारत प्रेरणा मंच की ओर से लगाई गई चित्र कला प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा इतिहास के आइने में औरैया संग्रहालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर काबीना मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए शहीदों और महापुरुषों के चित्राें का अवलोकन किया।
बाद में वार्ता के दौरान उन्होंने सबसे पहले मान्यता प्राप्त पत्रकारों का टोल टैक्स पर कर नहीं देना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, एसपी मनोज तिवारी, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सदर शिवराज, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सदर विधायक मदन सिंह गौतम मौजूद रहे।