फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dispute in kota chayan

निविरोध कोटा चयन पर विवाद, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 29 Jan 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
dispute in kota chayan
औरैया। सदर ब्लाक अंतर्गत पुरवा रहट गांव में शुक्रवार को कोटे के चुनाव के दौरान विवाद हो गया। निर्विरोध निर्वाचन होने पर दावेदारों ने मौका न दिए जाने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है।
विज्ञापन

पुरवारहट में शासन के निर्देशानुसार स्वयं सहायता समूह को कोटा आवंटित करने की योजना है। इसके तहत शुक्रवार दोपहर 11 बजे ग्रामीणों को सूचना दी गई कि दोपहर 12 से 12.30 बजे तक नामांकन किए जाएंगे। एडीओ पंचायत शिव कुमार पाठक चुनाव कराने के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि 12:30 बजे तक सिर्फ कृष्णा स्वयं सहायता समूह का आवेदन आया।
विज्ञापन

इस पर कोटा इसी समूह को आवंटित कर दिया गया। इस पर अन्य दावेदार हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही इंडियन आयल चौकी इंचार्ज कालीचरण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दावेदारों का कहना है कि हम लोगों के आवेदन पर विचार नहीं किया गया। इस पर एडीओ पंचायत ने बताया कि अन्य समूह के अध्यक्ष मौके पर उपस्थित नहीं थे, इससे उन पर कोई विचार नहीं किया गया। मामले में डीएम से शिकायत करने की बात दावेदारों ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed