फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dispute between BSF jawan and his wife, police accused of beating him

Auraiya News: बीएसएफ जवान व पत्नी के बीच विवाद, पुलिस पर पीटने का आरोप

Tue, 02 Jun 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute between BSF jawan and his wife, police accused of beating him
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र में रविवार रात बीएसएफ के जवान और उसकी पत्नी के बीच थाने के गेट पर मारपीट हो गई। जवान के नशे में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

घायल अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया। उधर, जवान ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। हालांकि सीओ ने पीटने का आरोप निराधार बताया है। फिलहाल बाद में पति-पत्नी में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

पंजाब के जलालाबाद में 158 बटालियन में तैनात एक बीएसएफ जवान का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों के बीच मारपीट हो गई, इसके बाद जवान के साले ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही जवान भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर उनके बीच सुलह कराई और थाने से जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी दोनों पक्ष थाने के मुख्य गेट तक ही पहुंचे थे कि किसी बात पर पति-पत्नी में दोबारा कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि जवान शराब के नशे में था, जिससे वह अपना आपा खो बैठा और सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के कारण उसे काफी चोटें आईं। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बीएसएफ जवान ने थाना पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया। इलाज के बाद जवान और उसकी पत्नी लौट गए।

सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे दिखवाए गए हैं, जिसमें पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार निकले हैं। फर्जी सूचना फैलाने वालों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed