फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Disconnect power to villages without connections to lie

बिना कनेक्शन वालें गांवों की बिजली काट दें

Fri, 19 Dec 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो, औरैया, अमर उजाला
ब्यूरो, औरैया, अमर उजाला Updated Fri, 19 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
Disconnect power to villages without connections to lie

प्रमुख सचिव के कानपुर दौरे में शामिल होने जा रहे दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी  ने औरैया बिजली घर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि  जिन गांवों का विद्युतीकरण होने के बाद गांव के लोगों ने कनेक्शन नहीं लिए हैं, उस गांव की बिजली बंद कर दी जाए। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए सख्ती करें।

विज्ञापन


गुरुवार को औचक निरीक्षण में औरैया बिजली घर पहुंचे एमडी प्रभु नारायण सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली।  उन्होंने बिजली चोरी रोकने को हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व बढ़ाने के लिए बकाया वसूली पर जोर दिया।
विज्ञापन


श्री सिंह ने एक्सईएन पंकज शर्मा को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द ऐसे गांवों को चिंहित कर उनकी बिजली आपूर्ति कटवा दें जिन गांवों में एक भी कनेक्शन नहीं हैं। साथ ही वहां के सभी ट्रांसफार्मर उठवा लिए जाएं। यदि किसी गांव में ट्यूबवेल आदि का एक भी कनेक्शन है तो उसके लिए प्राइवेट लाइन इस्टीमेट तैयार कर उसका भुगतान जमा कराकर लाइन चालू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधीक्षण अभियंता धनीराम मौर्य ने बताया कि ग्रामीणांचलों के लिए सरकार की ओर से शत-प्रतिशत अधिभार में छूट दी जा रही है। यह योजना 10 जनवरी तक है। उन्होंने ग्रामीणांचलों के लोगों से इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।

जिले में लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है लेकिन इसका एक मात्र विकल्प 132 केवी विद्युत उप संस्थान देवकली ही है। जब तक यह सब स्टेशन नहीं बनता तब तक जिले की लो वोल्टेज हल नहीं होगी।


एमडी के आने की खबर लगते ही विद्युत अधिकारियों ने आनन-फानन  बिजली घर पर साफ-सफाई कराई गई तथा जर्जर सड़क पर मिट्टी डालकर उसे ठीक कराया गया। बैठक में एसडीओ गजेंद्र सिंह, जेई विवेक खरे, जेई सतेंद्र कुमार के साथ ही मीटर रीडर इंचार्ज हिमांशु  मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed