फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dilapidated Anganwadi center is giving invitation to accidents, anger among villagers

Auraiya News: आंगनबाड़ी का जर्जर केंद्र दे रहा हादसों को दावत, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 25 Aug 2024 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated Anganwadi center is giving invitation to accidents, anger among villagers
औरैया। सहार ब्लॉक के गांव सींगपुरवा माना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर हालत में है। यहां पढ़ने वाले 36 से अधिक बच्चों की जिंदगी हर समय खतरे में रहती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा जिम्मेदारी न निभाए जाने पर इन बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सींग के मजरा सींगपुरवा माना का आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने भवन में संचालित होता है। भवन काफी जर्जर हालत में है। दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। छत से इन दिनों बरसात का पानी भी टपक रहा है। यही नहीं रोशनदान की बीम में दरारें देखने को मिल रही हैं। भवन गिरने की स्थिति में है। भवन जर्जर होने के कारण कभी भी अनहोनी की आशंका को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन


इस केंद्र पर 40 से अधिक बच्चों का पंजीकरण है। पंजीकृत बच्चों के जीवन के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों व प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कभी-कभी ही केंद्र आते हैं, जबकि बच्चे प्रतिदिन आते हैं। भवन की दुर्दशा को देखकर उन्हें प्राथमिक स्कूलों में बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की मरम्मत कराने या फिर किसी अन्य स्थान पर संचालित किए जाने की मांग की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जल्द ही भवन की खामियों को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed