{"_id":"6a7f61aa9db9eb931a067974","slug":"difficulties-mount-as-roadways-bus-operations-on-the-sahayal-route-are-suspended-auraiya-news-c-211-1-aur1024-149853-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सहायल रूट पर रोडवेज बस का संचालन बंद होने से बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सहायल रूट पर रोडवेज बस का संचालन बंद होने से बढ़ीं मुश्किलें
Sat, 15 Aug 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
ऑटो में बैठकर सफर करते कस्बे के लोग। संवाद
सहायल। कस्बे में बीते दो माह से रोडवेज बस का संचालन बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को रोजाना आवागमन के लिए ऑटो व अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है बल्कि समय भी अधिक नष्ट हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो और प्राइवेट वाहनों में ओवरलोडिंग के कारण सफर के दौरान हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। पहले रोडवेज बस चलने से सुरक्षित और किफायती सफर की सुविधा मिलती थी, लेकिन बस बंद होने से लोग परेशान हैं।
-- -- -- -
दूसरे साधनों से खराब होता समय
बस बंद होने से औरैया जाना मुश्किल हो गया है। ऑटो वाले मनमाना किराया वसूलते हैं और समय भी बहुत खराब होता है। - -सोनू मिश्रा, सहायल
-- --
सफर में हर समय खतरे का डर लगा रहता है। रोडवेज बस सेवा तुरंत बहाल की जानी चाहिए।
- मोनी सिंह, लहरापुर
-- --
वर्जन-- -
औरैया से सहायल रूट पर बस के संचालन से अपेक्षित आय नहीं हो रही थी। घाटे के चलते फिलहाल इसे बाधित किया गया है।
- अर्पणा मीनाक्षी, एआरएम रोडवेज

वर्जन