{"_id":"5e5fef918ebc3eead717583d","slug":"diet-spokesperson-inspects-loyalty-training-in-auraiya-auraiya-news-knp5485951188","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: निष्ठा प्रशिक्षण का डायट प्रवक्ता ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: निष्ठा प्रशिक्षण का डायट प्रवक्ता ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
प्रशिक्षण का निरीक्षण करते डायट प्रवक्ता विजय सिंह
- फोटो : AURAIYA
औरैया। ब्लॉक संसाधन केंद्र अजीतमल पर चल रहे पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण का बुधवार को डायट प्रवक्ता विजय सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चल रहे क्रिया कलापों का अवलोकन किया।
डायट प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा में नई तकनीक व प्रयोग शिक्षण के माध्यम से निष्ठा कार्यक्रम के माध्यम से और भी प्रभावशाली बनाया जाएगा, जिससे बच्चों को आसानी से शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सके। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने कहा कि निष्ठा का लक्ष्य 31 मार्च 2022 तक निर्धारित किया गया है। जिसे शीघ्र ही पूरा करना है।
ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने बताया कि पाठ्य चर्चा, विद्यार्थी केंद्रीत शिक्षा शास्त्र व सीखने के प्रतिफल और समावेसी शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। एआरपी मनोज भदौरिया, पीयूष गौतम, महेश शर्मा, अक्षय राजपूत, बलवीर सिंह, वीरेन्द्र कुमार आदि ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम बैच में 150 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह के 150 शिक्षकों के पांच बैच चलाए जाएंगे।