फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dibiapur seat Cirque SP

दिबियापुर की सीट पर सपा का दंगल

Sat, 31 Dec 2016 12:18 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 31 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dibiapur seat Cirque SP
सपा कायाऱ्र्लय पर पसरा सन्‍नाटा - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में चल रही उठापटक की आंच दिबियापुर विधानसभा सीट तक पहुंच गई है। दो दिन पहले मुलायम ने इस सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व.धनीराम वर्मा की पुत्र वधू को टिकट दिया था। वहीं अखिलेश ने अपनी सूची में अपने चहेते विधायक प्रदीप पर दांव लगाया है। पार्टी में चल रहे इस दंगल में कार्यकर्ता संकट में पड़ गए हैं। वहीं मुलायम और अखिलेश के प्रत्याशी आमने-सामने हो गए है।
विज्ञापन

बुधवार को मुलायम सिंह ने जो सूची जारी की उसमें जिले के दो सिटिंग विधायक का टिकट काट दिया गया था। इनमें से औरैया की सीट पर सपा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर सपा में आए राजेंद्र दोहरे को टिकट दिया। दिबियापुर से मुलायम ने अपने करीबी रहे धनीराम वर्मा की पुत्र वधू रेखा वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा। मुलायम रेखा वर्मा को टिकट देकर अपनी पुरानी दोस्ती का फर्ज अदा अदा करने के साथ इस बेल्ट में लोध वोट बैंक पर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं अखिलेश यादव ने जो सूची जारी की उसमें जिले में सिर्फ दिबियापुर सीट पर अपना प्रत्याशी की घोषणा की जबकि बिधूना और औरैया की सीट पर मुलायम की ही सूची पर सहमति जता दी है। दिबियापुर से अखिलेश यादव ने सिटिंग विधायक प्रदीप यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अखिलेश और प्रदीप की नजदीकियां बहुत पुरानी है। 1998 के कन्नौज लोकसभा के उपचुनाव में प्रदीप यादव ने वह सीट जीतकर सपा के खेमे में की थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने राजनैतिक पारी शुरू की तो प्रदीप यादव ने कन्नौज सीट अखिलेश यादव के लिए छोड़ दी। अखिलेश को चुनाव जिताने के लिए ताकत भी लगाई। यहीं से अखिलेश यादव और प्रदीप यादव की नजदीकियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिधूना का टिकट सेफ मोड में
बिधूना से मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस वर्तमान विधायक हैं। कुछ लोगों में चर्चा थी कि इस सीट पर इस बार दूसरे को टिकट मिलेगा। मगर मुलायम ने अपनी सूची में प्रमोद गुप्ता को ही प्रत्याशी घोषित किया तो अखिलेश यादव ने बिधूना सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा न करके एलएस पर ही सहमति जताई है।

जो नेता जी कहेंगे वहीं करुंगी
मुलायम सिंह की सूची में शामिल दिबियापुर की प्रत्याशी रेखा वर्मा का कहना है कि नेता जी ने उन्हें टिकट दिया है। जो नेता जी का निर्देश होगा वहीं करेंगी। अभी नेता जी ने चुनाव लड़ने का निर्देश दिया है तो वह पूरे दमखम से चुनाव लड़ेंगी।


अखिलेश का सिपाही हूं
दिबियापुर सीट से वर्तमान विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि वह अखिलेश यादव के सिपाही हैं। अखिलेश ने उन्हें चुनाव लड़ने की हरी झंडी दी है तो वह चुनाव लड़ेंगे। चुनाव चिन्ह मिलेगा तो ठीक वरना अखिलेश यादव के निर्देश पर उनकी फोटो लगाकर चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed