{"_id":"68e2ad724b3ec7a4f20b6c77","slug":"demand-for-service-road-in-raja-ka-purwa-letter-sent-to-dm-auraiya-news-c-211-1-aur1008-132578-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राजा का पुरवा में सर्विस रोड की मांग, डीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राजा का पुरवा में सर्विस रोड की मांग, डीएम को भेजा पत्र
Sun, 05 Oct 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। अछल्दा ब्लॉक के राजा का पुरवा के ग्रामीणों ने रेलवे की ओर से गेट लगाकर रास्ता बंद करने पर आपत्ति जताई है। इस मसले को लेकर उन्होंने डीएम को पत्र भेजा है। इसके जरिए ग्रामीणों ने सर्विस रोड बनवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्रवेश का मुख्य मार्ग रेलवे ट्रैक से होकर गुजरता है। हाल ही में रेलवे ने इस मार्ग पर दो गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इससे ग्रामवासियों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि जब ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था। उस समय ग्रामवासियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा था कि भविष्य में रेलवे अपना मार्ग बंद कर सकती है। उस समय सर्विस रोड बनाने की मांग की गई थी।
सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी ने उनकी जमीन को अधिग्रहण कर लिया लेकिन सर्विस रोड का निर्माण नहीं कराया। अब रेलवे ने गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया और अब गांव में जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। ग्रामीणों ने डीएम से रेलवे गेट को खुलवाने या तत्काल प्रभाव से ओवरब्रिज के साथ नई सर्विस रोड का निर्माण कराने की मांग कीहै। पत्र भेजने वालों में धीरेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, प्रदीप, अरविंद सिंह, अजय व विजय आदि ग्रामवासी शामिल हैं। (संवाद)