फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for footbridge on railway overbridge in Dibiyapur

Auraiya News: दिबियापुर में रेलवे ओवरब्रिज पर फुटब्रिज की मांग

Fri, 30 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 30 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for footbridge on railway overbridge in Dibiyapur
मांग करते मोहल्ले के लोग। - फोटो : स्रोत- पुलिस।
दिबियापुर। कस्बे के रामकृष्ण नगर और शांति नगर के निवासियों ने रेलवे ओवरब्रिज पर फुटब्रिज बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्रॉसिंग बद होने पर दूसरी तरफ जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इसमें लोगों का काफी समय खराब होता है।
विज्ञापन

रामकृष्ण नगर के निवासी सभासद राजीव शर्मा और हरिओम बाजपेई ने कहा कि ओवरब्रिज पर सीढ़ियां बनाने की मांग की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने पिछले 10 वर्षों में कई बार क्षेत्रीय विधायकों और सांसदों को इस समस्या से अवगत कराया। अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। हालांकि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में यह मांग है।
विज्ञापन

सांसदों के साथ होने वाली बैठक में यह मांग रखी जाएगी। वहीं दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक प्रदीप यादव भी विधानसभा सत्र ने यह मांग उठा चुके हैं। मोहल्ले को लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed